पानीपत। कोहंड रेलवे स्टेशन के पास एक बुजुर्ग वर्षीय का शव मिला है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
जीआरपी के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कोहंड रेलवे स्टेशन पर अप लाइन के पास एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने शिनाख्त नहीं की।