फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। काबड़ी रोड स्थित भारत नगर में पति के साथ किराए पर रह रही प्रवासी विवाहिता का शव फंदे से पंखे पर लटका मिला है। इसकी सूचना मिलते ही पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पति से पूछताछ करने के बाद शव को फंदे से उतारकर जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने उसके मायका पक्ष के लोगों को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया है। शुक्रवार को मृतका के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर योगेश कुमार ने बताया कि अंकिमा (27) मूल रूप से हरदोई जिले के गांव अरबापुर की रहने वाली थी। वह कई साल से अपने पति राहुल के साथ काबड़ी रोड स्थित भारत नगर में किराए पर रहती थी। बुधवार रात करीबन नौ बजे अंकिमा ने खुद को कमरे में बंद कर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लगा लिया। सूचना मिलते वह भारत नगर में मौके पर पहुंचे थे। अब तक उसके फंदा लगाने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हैं। मामले की जांच की जा रही है। शुक्रवार को अंकिमा के परिजन पानीपत पहुंचेंगे। उनके भी बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें