फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: नहर में नहाते वक्त बहे किशोर का तीसरे दिन मिला शव, नहीं आता था तैरना, मां ने जाने से किया था मना

Sun, 21 May 2023 04:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

राहुल 19 मई को सुबह 11 बजे घर से परिवार के दो युवक अंकित और कर्ण के साथ नहर पर नहाने गया था। दोपहर डेढ़ बजे अंकित और कर्ण घर पर आए और उन्होंने बताया कि वह राहुल नहर में डूब गया है। जिसके बाद से परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे।  
विज्ञापन
राहुल - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल में शुक्रवार को नहर में नहाते वक्त बहे 19 वर्षीय किशोर का रविवार सुबह नौ बजे रिफाइनरी रोड के पास से गुजर रही मूनक नहर में मिल गया है। किशोर करनाल के खोरा-खेड़ी गांव का रहने वाला है। वह शुक्रवार को अपने दोस्तों संग नहर में नहाने आया था और बह गया था। इसके बाद से परिजन उसकी नहर में तलाश कर रहे थे। अब पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


करनाल के खोरा-खेड़ी निवासी विक्रम ने बताया कि उसका चचेरा भाई राहुल (19) पुत्र जगदीश 19 मई को सुबह 11 बजे घर से परिवार के दो युवक अंकित और कर्ण के साथ नहर पर नहाने गया था। दोपहर डेढ़ बजे अंकित और कर्ण घर पर आए और उन्होंने बताया कि वह राहुल नहर में डूब गया है। जिसके बाद से परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। उसकी करनाल, पानीपत और सोनीपत में गुमशुदगी की रिपोर्ट भेजी हुई थी। वह दो भाइयों में बड़ा था और मजदूरी करता था।

नहीं आता था तैरना
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह राहुल घर पर ही था। इसी दौरान वहां अंकित और कर्ण आ गए। जिन्होंने बहुत ज्यादा गर्मी होने की बात कहते हुए उसे नहर में नहाने की बात कही। हालांकि एक बार राहुल ने भी आनाकानी की। फिर भी उसने दोनों की बातों में आकर मन बना लिया। जब वह घर से नहर में नहाने की बात कहकर चलने लगा, तो मां ने भी जाने से मना किया था। क्योंकि उसे तैरना नहीं आता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें