पानीपत। असंध रोड ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के पास रविवार दोपहर को लगभग 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। राहगीरों ने जीआरपी को सूचित किया। प्रथम दृष्टया में बीमारी के कारण व्यक्ति की मौत होने का अनुमान है। जांच अधिकारी एसआई ऋषिपाल ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी है। शव पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है।