फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रेलवे लाइन के पास मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर गांजबड़ गांव के पास अप लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। राहगीरों ने रेलवे लाइन के पास शव पड़ा होने की सूचना जीआरपी को दी। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन


जीआरपी के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनको सोमवार दोपहर के समय सूचना मिली थी कि गांजबड़ गांव के पास अप लाइन के बाहर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि मृतक दोनों पैरों से अशक्त है। प्रथम दृष्टया उसकी किसी ट्रेन से नीचे गिरने के कारण मौत होना नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें