01 घंटे तक सिविल अस्पताल में रहे डीसी
09 बजे सुबह ही पहुंच गए थे निरीक्षण करने
क्रॉसर
अस्पताल में डॉक्टरों से पहले मरीज और फिर निरीक्षण करने पहुंचे डीसी
अधिकारी और डॉक्टर पहुंचे देरी से, डीसी ने डॉक्टरों से किए सवाल
फोटो- 15
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। कोरोना से निपटने की तैयारियों के दावों के बीच डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया मंगलवार सुबह नौ बजे सिविल अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ एसडीएम वीरेंद्र सिंह भी थे। ओपीडी शुरू होने के एक घंटे बाद भी सभी डॉक्टर अपने केबिन में नहीं थे। खुद जिला सिविल सर्जन और पीएमओ तक अस्पताल में नहीं मिले।
डीसी ने अनदेखी पर नाराजगी जताई। जिला सिविल सर्जन के नहीं होने पर नेत्र रोग विशेषज्ञ को ही डीसी और एसडीएम के साथ रहना पड़ा। इस दौरान कई डॉक्टर बिना मास्क लगाए मिले और ड्रेस कोड में भी नहीं थे। यहां डीसी वीरेंद्र दहिया ने उन्हें फटकार लगाई और डॉक्टरों को कोविड नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीसी वीरेंद्र दहिया सिविल सर्जन और पीएमओ से खासे नाराज दिखे। उन्होंने दोनों अधिकारियों को समय पर अस्पताल आने के निर्देश दिए हैं। यहां डीसी ने मरीजों से बात कर अस्पताल की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। डीसी ने एक घंटे में पूरे अस्पताल और व्यवस्था का पोस्टमार्टम कर दिया।
रस्सी के एक तरफ मरीज दूसरी ओर डॉक्टर
डीसी वीरेंद्र दहिया सुबह सवा नौ बजे फिजिशियन रूम में पहुंचे थे। यहां डॉक्टर के गेट पर रस्सी बंधी मिली। डॉक्टर ने केबिन के अंदर भी रस्सी बंधवाई थी। डॉक्टर रस्सी की दूसरी तरफ से ही मरीजों से उनकी बीमारी पूछकर दवा लिख रही थीं। यह देख डीसी वीरेंद्र दहिया भड़क गए। उन्होंने डॉक्टरों को तुरंत इस कार्यप्रणाली को बदलने के निर्देश दिए और कहा कि मरीजों की ऐसे जांच करते हो। इसका क्या फायदा? मरीज की जांच डॉक्टर को अपने पास बैठाकर करनी चाहिए।
बोले- मैं डीसी हूं, कार्रवाई होगी
डीसी वीरेंद दहिया ने निरीक्षण के दौरान स्ट्रेचर पर लेटी छिछड़ाना गांव निवासी शीतल से हालचाल जाना। शीतल ने बताया कि पड़ोसी ने उसके साथ मारपीट की है। उस पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इस पर डीसी ने कहा कि चिंता न करो, मैं यहां डीसी हूं। आरोपियों पर कार्रवाई होगी।
वर्जन
अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डॉक्टर बिना मास्क और ड्रेस कोड के मिले। डॉक्टरों के लिए कोविड नियमों का पालन करना जरूरी है। अस्पताल में कुछ खामियां मिली । उनको ठीक करने के निर्देश दिए हैं।
वीरेंद्र दहिया, डीसी पानीपत।