फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डीबीजी राजकीय कॉलेज की शतरंज टीम ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 30 व 31 जनवरी को आयोजित अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) में देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय की शतरंज टीम ने लगातार तीसरे वर्ष कांस्य पदक प्राप्त किया। महाविद्यालय के गौरव मल्होत्रा, मनीष, अमन कुमार और मनमोहन ने विश्वविद्यालय की शतरंज टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया। ये सभी विद्यार्थी 6 फरवरी से झांसी में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। महाविद्यालय प्राचार्या संजू अबरोल, खेल विभाग प्रोफेसर दलजीत सिंह ने शतरंज टीम का उत्साह बढाया। शतरंज टीम का मार्गदर्शन और नेतृत्व संदीप कुमार एवं डाॅ. शिवम धवन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें