थर्मल। सैनी कॉलोनी में बच्चों के विवाद में पड़ोसियों ने बहू व ससुर पर लाठी व डंडों से हमला कर दिया। दोनों को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है।
सैनी कॉलोनी के मनजीत ने बताया कि रविवार को दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाले गुड्डो ने बच्चों के झगड़े में उसके बेटे अर्जुन को पीट दिया। उसकी पत्नी प्रियंका उनके घर शिकायत लेकर गई तो उसके साथ वहां कहासुनी कर दी। वे सब करीब दो बजे घर पर थे। तभी गुड्डो, मिथिलेश, गौरव व अजय लाठी, डंडे व सरिया लेकर आए। उन्होंने घर के बाहर गली में खड़े होकर गाली गलौज करने लगे। आवाज सुनकर पिता कुशल पाल सिंह बाहर आए तो आरोपियों ने उन पर लाठी व डंडों से हमला कर दिया। उसकी पत्नी प्रियंका छुड़ाने आई तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। संवाद