फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 12 साल बाद घर में बेटी का जन्म, कुआं पूजन में पहुंचे कैबिनेट मंत्री

विज्ञापन
नगर परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन सुनील शर्मा को बेटी के जन्म पर बधाई देते मंत्री अरविंद शर्मा। स
विज्ञापन
समालखा। नगर परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन सुनील शर्मा के परिवार में करीब 12 साल बाद बेटी के जन्म पर कुआं पूजन समारोह आयोजित किया गया। शुक्रवार को जीटी रोड स्थित संगम कॉलोनी में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने नवजात बेटी को गोद में लेकर आशीर्वाद दिया और सुनील शर्मा व उनकी पत्नी अमिता शर्मा को बधाई दी। मंत्री ने कहा कि बेटियां परिवार की शान हैं और उन्हें बेटों के समान अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

41
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें