पानीपत। जैन मोहल्ला स्थित दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में दसलक्षण पर्व का तीसरा दिन आर्जव धर्म के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक व शांति धारा संपन्न हुई। उसके बाद पूजन के साथ विषापहार स्तोत्र विधान का शुभारंभ हुआ। शाम को जैन धर्म पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
सचिव मनोज जैन ने बताया कि जैन धर्म में यह स्तोत्र महाकवि धनंजय द्वारा रचित है। संवाद