चंदन बाल विकास पब्लिक स्कूल में विजेता विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
समालखा। आट्टा गांव स्थित चंदन बाल विकास पब्लिक स्कूल में शनिवार को कक्षा चौथी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के बीच इंटर हाउस सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में डेजी हाउस ने प्रथम, लोटस हाउस ने द्वितीय और रोज हाउस ने तृतीय स्थान हासिल किया। मुकाबला सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, ऑडियो-विजुअल, बजर और रैपिड फायर सहित पांच चरणों में हुआ। विज्ञान शिक्षिका मोनिका ने संचालन किया। खेल शिक्षक विकास ने समय नियंता और गणित शिक्षक नवीन ने स्कोरर की भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य ने विजेता टीमों को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाती हैं।
10
चंदन बाल विकास पब्लिक स्कूल में विजेता विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल