फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सिलिंडर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना तहसील कैंप क्षेत्र के प्रकाश नगर में एक मकान में गोलगप्पे बनाते समय अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत ही घरवालों ने सिलिंडर को मकान के बाहर फेंक दिया। इसके बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। नगर निगम पार्षद अंजली शर्मा ने बताया कि उनके क्षेत्र में प्रकाश नगर में एक गरीब परिवार द्वारा घर में गोलगप्पे तैयार किए जा रहे थे। दोपहर में काम करते समय अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। जिसके बाद उन्होंने सिलिंडर को बाहर गली में फेंक दिया। आस-पास के लोगों कीभीड़ मौके पर जमा हो गई। तुरंत ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। दमकल विभाग की टीम को इसकी सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू कर लिया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें