फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कार की टक्कर से साइकिल सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सौदापुर से साइकिल पर सवार होकर खुखराना में राशन लेने जा रहे एक अधेड़ को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना पुराना औद्योगिक पुलिस को दी शिकायत में सुनील निवासी राजौंद जिला कैथल हाल किराएदार सौदापुर ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। वह अपने शुक्रवार को अपने पिता राजपाल के साथ अलग- अलग साइकिल पर सवार होकर खुखराना गांव में राशन लेने के लिए गया था। जब वे खुखराना के सरकारी स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से एक कार चालक तेज रफ्तार से कार को चलाते उसके पिता को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें