फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: साइबर ठगी करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। क्रेडिट कार्ड बंद करवाने के झांसे में लेकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को थाना साइबर क्राइम पुलिस ने वीरवार देर शाम दिल्ली के नगली विहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजय निवासी नंगली विहार दिल्ली के रूप में हुई है। गिरोह के आरोपियों ने फोन पर बैंक कर्मी बनकर समालखा के बेनीवाल मोहल्ला निवासी सुनील को क्रेडिट कार्ड बंद करवाने के झांसे में लेकर 49740 रुपये की साइबर ठगी करने की वारदात को अंजाम दिया था। इस वारदात बारे पानीपत साइबर क्राइम थाना में सुनील की शिकायत पर मामला दर्ज है।
विज्ञापन

थाना साइबर क्राइम कार्यकारी प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसकी कॉलोनी का एक युवक साइबर फ्राड का काम करता है। आरोपी ने शार्टकट तरीके से पैसे कमाने की चाहत में आईडीएफसी बैंक की अपने खाते की चैक बुक व डेबिट कार्ड युवक को 11 हजार रुपये में बेच दिया। आरोपी ने तीन हजार रुपये नकद लिए थे और बाकी पैसों बाद में लेने की बात तय हुई थी।


पुलिस ने आरोपी संजय के कब्जे से खाते में प्रयोग मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गिरोह में शामिल फरार उसके साथी आरोपियों के ठिकानों का पता लगा लगाने का प्रयास करेगी। थाना साइबर क्राइम में समालखा के बेनीवाल मोहल्ला निवासी सुनील पुत्र रमेश चंद्र ने शिकायत देकर बताया था कि वह पानीपत में ई रिक्शा डिस्ट्रीब्यूटर का काम करता है। 26 जून 2023 को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन पर बात कर रहे युवक ने अपने आप को एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट से बताया। युवक ने झांसे में लेकर उसके क्रेडिट कार्ड की सारी जानकारी लेकर 49740 रुपये की ट्रांजेक्शन कर फोन कट कर दिया। उसको बाद में पता चला आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी कर 49740 रुपये की ठगी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें