फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से दीवार में आया करंट,चपेट में आने से एक और दो साल के सगे भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चौटाला रोड पर कर्णदेव हैचरी में एक और दो साल के दो सगे भाइयों की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ। जब हल्की बरसात आने पर दोनों बच्चे एक दीवार की छाया में जाकर खड़े हो गए थे। दीवार के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन की वजह से दीवार में करंट आया। इससे दीवार के सहारे खड़े दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों के चिल्लाने का शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पहचान के बाद लोगों ने मां को हादसे के बारे में बताया तो वह बेहोश हो गई। सेक्टर 29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के बेगूसराय जिले के मधुरापुर गांव निवासी रोहित ने बताया कि वह हाल में पानीपत में चौटाला रोड स्थित कर्ण देव हैचरी में लेबर क्वार्टर में रहते हैं। रविवार को वह हैचरी में काम कर रहे थे। मंझला बेटा दो वर्षीय सनोज और छोटा बेटा एक वर्षीय अमर उसके पास खेल रहे थे। इसी बीच हल्की बरसात शुरू हो गई। मौसम खराब होते देख बच्चों बच्चे एक दीवार की छाया में जाकर खड़े हो गए। ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन की वजह से दीवार में करंट आ गया और दोनों बच्चे झुलस गए। इसी बीच एक फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारी ने उन्हें देखा तो वह दौड़ते हुए बच्चों के पास पहुंचा, लेकिन उसे भी हल्का करंट महसूस हुआ तो उसने लकड़ी के फट्टे से बच्चों को दीवार से हटाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। उन्होंने बिजली मिस्त्री को बुलाया था, लेकिन चेक करने पर दीवार में उस समय करंट नहीं था।
रोहित ने बताया कि वह छह माह से हैचरी में रहता है। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें बड़ी बेटी पांच वर्षीय नंदिनी, फिर सनोज और अमर थे। बच्चों की मौत की खबर सुनने के बाद मां शांति का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार अपने दोनों लालों को पुकार रही थी। वहीं पिता खुद को दोष दे रहा है कि वह बच्चों के पास था, लेकिन फिर भी उन्हें नहीं बचा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है।
- मंजीत सिंह, सेक्टर 29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें