पानीपत। चौधरी देवीलाल मैमोरियल कन्या महाविद्यालय सिवाह में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन हो गया। शिविर का निरीक्षण व संचालन कार्यक्रम अधिकारी प्रोफ़ेसर पूनम देवी के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। शिविर के समापन समारोह में सातो दिनों के दौरान की गई गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। स्वयं सेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम हरियाणवी नाटक और अन्य गतिविधियों की प्रस्तुति दी। प्राचार्य डॉक्टर सुमनलता और अन्य स्टाफ़ सदस्यों ने मुख्य अतिथि प्रधान देवेंद्र कादियान का स्वागत किया। प्रधान देवेंद्र कादियान ने स्वयंसेविकाओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने एनएसएस शिविर के दौरान छात्राओं को सभी गतिविधियों और अन्य प्रयासों की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी ऐसे कार्यों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य डॉक्टर सुमनलता ने एनएसएस शिविर में छात्राओं को सामुदायिक सेवा के लिए प्रेरित किया। महासचिव लाभ सिंह कादियान ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर प्रोफेसर मीनाक्षी, प्रो. उर्मिला, प्रो. पूनम मलिक, प्रो. रीना, प्रो. किरण मौजूद रही।