फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सांस्कृतिक उत्सव का समापन, प्रस्तुतियों से दर्शक गदगद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने एवं उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय 30वें युवा सांस्कृतिक उत्सव का शानदार समापन हुआ। सांस्कृतिक उत्सव में जिले भर से करीब 400 युवाओं ने नौ विधाओं में भाग लिया। युवाओं की शानदार प्रस्तुतियों से हर कोई गदगद हो उठा। उत्सव में पोस्टर बनाओ, शब्द पांडित्य, फोटोग्राफी, समूह नृत्य, एकल गीत, एकल नृत्य, कहानी लेखन, तत्कालीन व्याख्यान, मोटे अनाज को लेकर कुकरी प्रतियोगिता जैसी विधाओं में युवाओं ने भारतीय संस्कृति के रंग बिखेरते हुए मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


युवा महोत्सव के दूसरे व अंतिम दिन मुख्यातिथि पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा और कार्यक्रम की संयोजक आईटीआई उप-प्राचार्य रंजना शर्मा रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा संयोजन अधिकारी एवं आईटीआई प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने की। हरपाल ढांडा ने कहा कि युवा समाज और देश को मजबूत बनाते हैं। युवाओं को शिक्षा और खेलों के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए। वे इन मंचों पर आकर खुद को साबित कर सकते हैं। अपनी प्रस्तुतियों से संस्कृति व सभ्यता को संदेश नई पीढ़ी तक पहुंचा सकते हैं। आज पाश्चात्य संस्कृति को अपनाया जा रहा है, जबकि विदेश में भारतीय संस्कृति को अपना रहे हैं। हमें इसके लिए आगे आना होगा। उप-प्राचार्य रंजना शर्मा ने युवाओं की प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं के आगे आने से सभ्यता और संस्कृति मजबूत होगी। आईटीआई प्राचार्य डाॅ. कृष्ण कुमार ने कहा कि जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ उन तक भारतीय संस्कृति व सभ्यता का संदेश पहुंचाना है।

इससे पहले अतिथियों का स्वागत किया और उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। युवाओं ने विभिन्न विधाओं में शानदार प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर आर्य महाविद्यालय से प्रो. रामनिवास, कार्यक्रम संयोजक मोहन शर्मा व रंजना शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला युवा महोत्सव के परिणाम-
शब्द पांडित्य अर्थात उद्घोषणा
स्थान नाम पुरस्कार
प्रथम दिव्या 1500
द्वितीय जिया 1100

द्वितीय खुशबू 1100

तृतीय जन्नत 750




फोटोग्राफी
प्रथम दुष्यंत शर्मा 1500

द्वितीय चिराग 1100
तृतीय उज्जवल 750


पोस्टर बनाओ-
प्रथम मोहित 1500

द्वितीय स्नेहा शर्मा 1100

तृतीय विवेक 750


कहानी लेखन-
प्रथम पायल चोपड़ा 1500

द्वितीय अंशिका 1100

तृतीय कशिश 750


अचिंतित -

प्रथम नीतीश 1500

द्वितीय अक्षित 1100

तृतीय श्वेता 750


एकल गीत-
प्रथम करिश्मा 1500

द्वितीय विनय 1100

तृतीय स्नेहा 750


बाजरा कुकीज़-
प्रथम कोमल 1500

द्वितीय मीनाक्षी 1100

तृतीय तमन्ना 750


एकल लोक नृत्य-
प्रथम सागर 1500

द्वितीय हरमन 1100

तृतीय कोमल 750


विज्ञान परियोजना-
प्रथम जिया, विवेक 1500

द्वितीय लोकेश 1100

तृतीय सन्नी 750


गैर - प्रतिस्पर्धी-


प्रथम अकरम व ग्रुप 15000

द्वितीय अंजू व ग्रुप 11000

तृतीय मंदीप व ग्रुप 7500


सामूहिक लोक गायन-
प्रथम अकरम व ग्रुप 15000

द्वितीय मंदीप व ग्रुप 11000

तृतीय मनीषा व ग्रुप 7500


सामूहिक लोक नृत्य-
प्रथम श्रेया व ग्रुप 15000

द्वितीय अकरम व ग्रुप 11000

तृतीय राजकीय आईटीआई पानीपत 7500
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें