फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मिलीभगत और बिना प्लानिंग बहा रहे जनता के खून पसीने की कमाई के करोड़ों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। घर की बही काका लिखनिया। यह कहावत नगर निगम और इसकी इंजीनियरिंग ब्रांच पर सटीक बैठ रही है। अधिकारी अपने आकाओं को खुश करने के लिए टेंडर लगा लोगों के खून पसीने के पैसे को मनमर्जी से खर्च कर रहे हैं। निगम के हाल में मनमर्जी के काम के तीन बड़े मामले सामने आए हैं। इससे शहर में राजनीति भी गर्मा गई है। वार्ड पार्षद लोकेश नांगरू ने इसकी शिकायत अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों ने मॉडल टाउन की लाल टंकी मार्केट पर पहले कब्जा करा दिया, अब जीर्णोद्धार के लिए 21.27 लाख का टेंडर लगा दिया है। कब्जे का मामला पिछले दिनों शहर में गूंजा था। इसकी शिकायत भी निगम अधिकारियों को दी गई थी।
रोटरी क्लब मिड टाउन को मॉडल टाउन में निगम की जमीन लीज पर दी है। अब इस जमीन पर निगम जनता के पैसे से 38.54 लाख से हाल का निर्माण और इसका जीर्णोद्धार कराएगा। जबकि पार्षद का कहना है कि जमीन को संस्था को लीज पर देने तक ठीक है, लेकिन इस पर जनता का पैसा लगा जीर्णोद्धार करवाना उचित नहीं है।
विज्ञापन

नगर निगम ने बरसत रोड पर 25 एमएलडी कैपेसिटी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया था। इसको वार्ड तीन और चार की निकासी से जोड़ने का प्लान बनाया है। इसके लिए देवी मंदिर डिस्पोजल से सीवर लाइन एसटीपी तक ले जाई जाएगी। जबकि निगम को यह प्लान एसटीपी की क्षमता के अनुसार पहले ही करना चाहिए था। एसटीपी का निर्माण इसी उद्देश्य से किया गया था, लेकिन आसपास के एरिया को छोड़ दिया गया। अब इस लाइन को बिछाने के लिए निगम ने 1.04 करोड़ का टेंडर लगाया है।
निगम अधिकारी शहर के कुछ नेताओं की सिफारिश पर टेंडर लगा रहे हैं। इससे जनता के खून पसीने की गाढ़ी कमाई को बहाया जा रहा है। लाल टंकी मार्केट पर कब्जे और अवैध निर्माण की शिकायत एक्सईएन तक को दी गई। आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। निगम का जमीन लीज पर देना ठीक है, लेकिन अब इस पर लाखों खर्च करना ठीक नहीं। इसे लेकर अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा। नेताओं से जवाब जनता लेगी।
विज्ञापन

- लोकेश नांगरू, पार्षद, वार्ड-20।

करवाएंगे जांच : एक्सईएन
संबंधित कुछ टेंडरों का आंतरिक मामला संज्ञान में नहीं है। इसके बारे में विचार विमर्श और जांच पड़ताल की जाएगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- प्रदीप कल्याण, एक्सईएन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें