शाहपुर गांव में धान की फसल का जायता लेते भाकियू के सदस्य। यूनियन
इसराना। भाकियू एकता सिद्धुपुर प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जिले में जलभराव से खराब फसलों का जायजा लिया और सरकार से मुआवजे की मांग की। प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़, प्रदेश संगठन सचिव दिलबाग बिंझौल, जिला प्रधान शमशेर पूनिया, जिला महासचिव सत्यनारायण कुंडू, जिला संगठन सचिव रणवीर चमराड़ा, जिला प्रवक्ता नरेश शर्मा, ब्लॉक प्रधान राजेंद्र जाटल रहे। संगठन के प्रदेश प्रवक्ता मनोज जागलान ने बताया कि धान की फसल में प्रति एकड़ किसान 25 हजार से ज्यादा खर्च कर चुके हैं व फसल जल भराव से पूरी तरह खराब हो चुकी है। सरकार द्वारा घोषित किया गया सात हजार से 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। खराब हुई फसलों के मुआवजे के लिए मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम इसराना को सौंपा जाएगा। अगर सरकार ने संज्ञान नहीं लिया तो 26 सितंबर को उपायुक्त कार्यालय के बाहर किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। संवाद