फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: प्रेम विवाह करने वाले युवक की गोली मारकर हत्या, 4 बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

Mon, 20 Feb 2023 09:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पांच बदमाश गाड़ी 500 मीटर दूर खड़ी कर पैदल आए थे। चार के हाथों में हथियार थे। मृतक ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि बदमाशों ने उसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
मृतक बंटी का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में अंसल सिटी के गेट-2 पर सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे पैदल आए पांच में से चार हरिथारबंद बदमाशों ने युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि बदमाशों ने उसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


मृतक के भाई का आरोप है कि पत्नी के मायके पक्ष से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थी, उन्हीं ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात की सूचना मिलते ही तीनों सीआईए की टीम व सेक्टर 13-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवाने के बाद आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई।

गांव बबैल निवासी विजय पुत्र वेदप्रकाश ने बताया कि वह अंसल गेट नंबर दो पर नारियल व सब्जी का ठेला लगाता है। उसके बड़े भाई बंटी(27) ने तीन साल पहले गांव की ही लड़की काजल से प्रेम विवाह किया था। जिस वजह से काजल के सभी परिजन बंटी को जान से मारने की धमकी दे चुके थे। काजल के परिवार से उसके चचेरे भाई सुरेंद्र, राजू और संदीप कई बार रास्ता रोक कर भी धमकियां दे चुके हैं, वे बंटी को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


सोमवार शाम वह सब्जी वाले ठेले पर था, जबकि बंटी नारियल वाले ठेले पर खड़ा था। इसी बीच भैंसवाल की तरफ से पांच युवक आए। जिनमें से चार आरोपियों ने जेब से पिस्तौल निकाली और ताबड़तोड़ फायर कर दिया। बंटी को चार से पांच गोलियां लगी है, जिस वजह उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भैंसवाल की तरफ ही फरार हो गए।

गोलियां चलने से मचा हडकंप
गोलियां चलने से मौके पर भगदड़ मच गई। ठेले पर सब्जी खरीद रहे ग्राहकों ने भागकर अपनी जान बचाई। आरोपियों ने अपना टारगेट बंटी को ही बना रखा था, जिस वजह से आरोपियों ने ओर किसी पर कोई फायर नहीं किया, भाई ने ठेले के नीचे बैठकर अपनी जान बचाई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई थी, टीमें आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। -इंस्पेक्टर दीपक कुमार, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें