मुंबई से पानीपत आ रहा धागे से भरा एक ट्राला शुक्रवार देर रात अनियंत्रित होकर पश्चिम यमुना लिंग नहर के पुल की ग्रिल तोड़ता हुआ नहर के खंभों पर लटक गया। यदि ट्रॉला नीचे गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने चालक को सकुशल बाहर निकाल लिया। आठ मरला चौकी पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया।
मुंबई से शुक्रवार देर रात पानीपत की तरफ आ रहा एक ट्राला अनियंत्रित होकर पश्चिमी यमुना लिंक नहर की ग्रिल तोड़ता हुआ नहर की तरफ लटक गया। गनीमत रही कि ट्रॉला नहर में नहीं गिरा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने चालक को बाहर निकाला। चालक गांव निमाजपुरा, जींद निवासी वीरेंद्र ने बताया कि वह मुंबई से धागा लेकर पानीपत सेक्टर-25 के लिए चला था। शुक्रवार रात वह पश्चिमी यमुना लिंक नहर के पास पहुंचा तो वहां ट्रॉले का स्टीयरिंग जाम हो गया। इसके बाद ट्रॉला नहर की ग्रिल तोड़ते हुए नहर के खंभे पर अटक गया। राहगीरों ने चालक को बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। आठ मरला चौकी पुलिस ने शनिवार को क्रेन की सहायता से ट्रॉले को बाहर निकाला और कार्रवाई शुरू कर दी। पश्चिमी यमुना लिंक नहर के पुल की ग्रिल तोड़कर नहर में लटके ट्रक के कारण पुल के पास रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनती रही। मौके पर पहुंची आठ मरला चौकी पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्राले को बाहर निकाला और लगने वाले जाम से वाहन चालकों को राहत पहुंचाई।
पश्चिमी यमुना लिंक नहर में शुक्रवार देर रात ट्रॉला ग्रिल तोड़कर लटक गया था। हादसा ट्रॉले का स्टेयरिंग जाम होने के कारण हुआ। ट्रॉला चालक ने बताया कि वह मुंबई से धारा लेकर पानीपत सेक्टर-25 आ रहा था। ट्रॉले को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया।
सुरेंद्र सिंह, प्रभारी, आठ मरला, पानीपत।