फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्छा गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, तीन की तलाश

Wed, 19 Oct 2016 11:57 PM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
b - फोटो : b
विज्ञापन
जम्मू कॉलोनी में एक अक्तूबर की रात को दो घरों में लाखों रुपये की डकैती करने वाले कच्छा बनियान (छेदमार) गिरोह के तीन सदस्यों को सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्य अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपियों ने जम्मू कॉलोनी में हुई वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य सदस्यों व अन्य वारदातों को खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


दो अक्तूबर को जम्मू कॉलोनी में हुई वारदात को सुलझाने में सीआईए ने सफलता हासिल की है। सीआईए इंचार्ज संदीप कुमार ने एसआई मोहन लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार दबिश देकर वारदात को अंजाम देने वाले कच्छा गिरोह के तीन आरोपियों को उत्तर प्रदेश से काबू किया। आरोपियों ने गहन पूछताछ पर बताया कि एक व दो अक्तूबर की रात को जम्मू कॉलोनी में दो घरों में उन्होंने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने में उनके तीन ओर साथी भी शामिल थे। पकड़े गए आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से डकैती के दौरान लूटे गए सामान बरामद होने तथा और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

वारदात के बाद करते हैं पलायन :
डीएसपी अजय राणा ने बताया कि आरोपी घुमंतू समुदाय के हैं। ये किसी भी शहर में जाकर झोपड़पट्टी में रहते हैं और शहर के बाहरी क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। इतना ही नहीं जिस घर में चोरी करते हैं, उस घर में मौजूद लोगों के साथ मारपीट भी करते हैं। लूट, डकैती करने के बाद वह अपना सामान लेकर वहां से पलायन कर अन्य शहर में जाकर बस जाते हैं और फिर वहां अन्य वारदात को अंजाम देते हैं। इस गिरोह की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।
विज्ञापन



ये है पूरा मामला :
बीती एक व दो अक्तूबर की रात को थाना फर्कपुर क्षेत्र की जम्मू कालोनी में कच्छा गिरोह के सदस्य दो घरों में छत के रास्ते से घुसे। सदस्य पहले जम्मू कॉलोनी की गली नंबर नौ निवासी उमा के घर घुसे। बदमाशों ने यहां उमा की बेटी सुमन, बेटे अभिषेक व लवकेश पर लाठी, रॉड व पेचकश से वार कर घायल किया। उमा को कुछ सुंघा दिया था। गिरोह के सदस्य घर से डेढ़ लाख की नगदी, मंगलसूत्र, पाजेब, कान की बालियां, दो अंगूठी व पायल का जोड़ा ले गए थे। आरोपियों ने उनके मोबाइल भी छीन लिए थे। इसके बाद गिरोह के सदस्य छत के रास्ते पड़ोसी मुकेश के घर में घुसे। आवाज सुनकर मुकेश की पत्नी पूजा की आंख खुली। जैसे ही वह उठी, तभी एक बदमाश ने उन्हें टॉर्च मारी और चार लोग उनके कमरे में घुस आए थे। उन्होंने धमकी दी थी कि पड़ोस के लोगों को मार दिया है। यदि जिंदा रहना चाहते हो, तो घर में जो कुछ है, वह उनके हवाले कर दो। इसके बाद बदमाशों ने मुकेश की पत्नी पूजा के कानों से सोने की बालियां उतरवाई। बाद में कमरे में रखी पेटी को खुलवाया और उसमें रखी सोने की चेन, कान की बाली, बच्ची की पाजेब और तीन हजार रुपये लूट लिए।

पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों के अन्य सभी साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से लूटे गए सामान की रिकवरी और उनके साथियों के बारे में पूछा जाएगा।
विज्ञापन

अजय राणा, डीएसपी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें