फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: घरेलू कलह के चलते दंपती ने नहर में लगाई छलांग, पति को लोगों ने निकाला, पत्नी बही

Sat, 20 May 2023 09:59 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत दपंती के बीच किसी बात को लेकर घर मे झगड़ा हो गया । झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने मरने की ठान ली। घरेलू झगड़े के चलते दोनों एक बाइक पर सवार होकर दिल्ली पैरलल नहर पर पहुंते और छलांग लगा दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के तहसील कैंप थाना क्षेत्र के नागपाल कॉलोनी में शुक्रवार रात एक दंपती में आपस में झगड़ा हो गया। इसी घरेलू कलह के चलते रात करीब सवा 12 बजे दोनों दंपती बाइक पर सवार होकर घर से निकल गए और उन्होंने कश्यप कॉलोनी के पास दिल्ली पैरलल नहर में छलांग लगा ली। स्थानीय लोगों ने नहर में कूदकर किसी तरह पति को बाहर निकाल लिया,लेकिन पत्नी नहर के तेज बहाव में बह गई।

विज्ञापन


कश्यप कॉलोनी के पास नहर में लगाई छलांग
मिली जानकारी के अनुसार नागपाल कॉलोनी निवासी मोहित (23) और उसकी पत्नी सचिना के बीच किसी बात को लेकर घर मे झगड़ा हो गया । झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने मरने की ठान ली। घरेलू झगड़े के चलते दोनों एक बाइक पर सवार होकर पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र की कश्यप कॉलोनी में पहुंचे और दिल्ली पैरलल नहर में छलांग लगा दी। इसी बीच एक राहगीर ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। जिनमें से कुछ लोगों ने तुरंत नहर में कूदकर पति को किसी तरह बाहर निकाल लिया, लेकिन पत्नी पानी के तेज बहाव के चलते नहर में बह गई।

पति को पहुंचाया अस्पताल
स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पति को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है, पति की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


पत्नी की तलाश में जुटे गोताखोर
नहर में बही पत्नी सचिना की तलाश में पुराना औद्योगिक थाना और तहसील कैंप थाना की पुलिस जुट गई है। उन्होंने सरकारी गोताखोर के साथ-साथ निजी गोताखोर की टीम को भी मौके पर बुलाया है, पुलिस ने नहर में सर्च अभियान चलाकर सूचना की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें