फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने की बेवफाई तो जहर निगल जान गंवाई

Sun, 14 May 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
/इसराना। खंड इसराना के गांव नौल्था में पत्नी की बेवफाई से परेशान पति ने देर रात जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के पास से दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। इसमें पत्नी का चाल-चलन ठीक न होने की बात कही गई है। थाना इसराना पुलिस ने सुसाइड नोट और परिजनों के बयान के आधार पर पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव नौल्था निवासी नरेश (45) ने शनिवार की रात जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। नरेश के भाई मंजीत ने पुलिस को बयान दिया कि शादी के बाद से ही पूनम का चाल-चलन ठीक नहीं था। पूनम अक्सर अपने दोस्तों के साथ मोबाइल पर व्यस्त रहती थी। बार-बार समझाने के बाद भी वह नहीं मानी। आरोप है कि पूनम शनिवार की रात भी घर से बाहर थी। पत्नी की बेवफाई से परेशान होकर नरेश ने देर रात जहर निगल लिया। थाना इसराना पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर पत्नी पूनम के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।              
करीब बीस साल पहले हुई थी शादी
परिजनों ने बताया कि नरेश की शादी करीब बीस साल पहले सोनीपत के गांव गुमड़ निवासी पूनम से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पूनम का चाल-चलन ठीक नहीं था। मृतक अपने पीछे 16 साल की बेटी और 14 साल का बेटा छोड़ गया है।              
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा है ये
नरेश ने दो पन्नों के सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी पत्नी पूनम का चाल-चलन ठीक नहीं है। वह घर से 10वें महीने की दो तारीख को भाग गई थी। पुलिस 12वें महीने की 30 तारीख को इसे लेकर आई। इससे पहले भी वह झूठ बोलकर घर से चली जाती थी। कभी एक दिन कभी सात दिन में घर लौटती थी। पूछने पर कहती मौसी के घर हूं, लेकिन मौसी के घर फोन करते तो पता लगता, वहां नहीं है। इस बारे में पूछता तो धमकी देती कि तेरे और तेरे बच्चों को मरवा दूंगी। उसने एक लड़के को घर बुलाया और उसे अपनी मौसी का लड़का बताया, जबकि वह मौसी का लड़का नहीं था। रात भर उससे फोन पर बातें करती रहती है। उसके पास तीन-चार सिम हैं। इनसे बात करती है। एक दिन रात को मुझे और बच्चों को जहर देने की कोशिश भी की गई। बार-बार कहती है कि तेरे साथ नहीं रहना चाहती। यहां रही तो तुझे और तेरे बच्चों को मरवा दूंगी। पहले बिंझौल के लड़के के साथ गलत थी। फिर दिल्ली साइड के लड़के के साथ, जो नीली बत्ती की गाड़ी चलाता है। अब भी उसी के साथ है। उसी की गाड़ी में घूमती है। मैं इसके भय से गोली खा गया, कदे किसी से मरवा दे।              
       
गांव नौल्था में जहरीले पदार्थ के सेवन से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के पास दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। इसमें पत्नी के चाल-चलन को गलत बताया है। सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। सुसाइड नोट और परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन

सुभाष सिंह, एएसआई, थाना इसराना, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें