फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: बीबीएमबी में कॉपर स्क्रैप चोरी करने वाले तीन काबू, बाराबंकी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

Thu, 07 Apr 2022 08:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

आरोपियों को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। चार हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। पहले चार आरोपियों से चार लाख 11 हजार रुपये बरामद हो चुके हैं।
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में बीबीएमबी से स्क्रैप चोरी करने के तीन आरोपियों को पानीपत पुलिस सोमवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। तीन दिन के रिमांड के दौरान सीआईए टू ने इनसे चार हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस मामले में सीआईए टू पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चार लाख 11 हजार रुपये बरामद कर चुकी है।

 

एएसपी पूजा वशिष्ट ने बताया कि सीआईए टू सोमवार को बीबीएमबी से स्क्रैप चोरी के मामले में गांव अफजलपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश निवासी सुनील पुत्र जगदीश व सुरेंद्र पुत्र बृज किशोर को बाराबंकी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया था।

 

इस दौरान पुलिस ने इनके साथी इनके गांव के ही श्रवण पुत्र फूल सिंह को बुधवार गिरफ्तार किया। इनसे पुलिस ने चार हजार रुपये बरामद किए हैं। गुरुवार को इन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस इससे पहले मुख्य सरगना अफजलपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश निवासी इरफान, गांव हजरतपुर, रामपुर निवासी सरेंद्र, फरमान अली व बरेली निवासी गुलाम कादिर को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें