जालंधर में हादसे में दिल्ली के परिवार के तीन लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
रिफाइनरी रोड पर दो बाइकों की भिड़त में बहन के घर से लौट रहे भाई की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना देकर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
थाना मतलौडा के अंतर्गत शुक्रवार रात रिफाइनरी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़त हो गई। हादसे में गांव सौंदापुर निवासी चांद (28) की मौत हो गई और उसके पीछे बैठे विनोद और दूसरी बाइक सवार दोनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि चांद जाटल रोड स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। चांद चार साल की बेटी और दो साल के बेटे का पिता था। चांद शुक्रवार को अपने मामा के लड़के विनोद के साथ अपनी बहन के घर गांव कुताना गया था।
देर शाम गांव कुताना से लौटते वक्त रिफाइनरी के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही बाइक के साथ भिड़त हो गई। हादसे में चांद व विनोद समेत चारों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने चांद व विनोद को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने चांद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।