फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक की गांठ के नीचे दबने से मौत

Sun, 28 May 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 गांव भैंसवाल स्थित फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिक की रविवार को पांच सौ किलोग्राम वजनी गांठ के नीचे दबने से मौत हो गई। जबकि दर्जनों श्रमिक की जान बाल-बाल बच गई। बताया जा रहा है कि उस वक्त फैक्ट्री में 250 आदमी काम कर रहे थे। ये सब गांठ को धक्का देकर आगे ले जा रहे थे। थाना सदर पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से गांव जामू बाजार, जिला सिवान, बिहार निवासी अर्जुन (35) परिवार समेत नूरवाला में किराए के मकान में रहता था और भैंसवाल स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। बताया जा रहा है कि रविवार को अर्जुन फैक्ट्री में काम पर गया हुआ था। फैक्ट्री में 500-500 किलोग्राम वजनी छह गांठ एक तह में रखी हुई थी। अर्जुन साथी श्रमिकों के साथ गांठों को धक्का देर आगे कर रहा था। तभी तह में से एक गांठ अर्जुन पर आ गिरी। गांठ के नीचे दबने से अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी श्रमिकों ने अर्जुन को सिविल अस्पताल  पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। जहां शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।       

बेटी की शादी तय कर एक सप्ताह पहले ही आया था गांव से      
अर्जुन के तीन बच्चे है। एक लड़की और दो लड़के। लड़की सबसे बड़ी है। बताया जा रहा है कि अर्जुन पिछले दिनों अपने गांव गया था और बेटी का रिश्ता तय कर एक सप्ताह पहले ही वापस लौटा था। बेटी की शादी चार दिसंबर को तय की गई थी। रिश्ता तय होने के बाद अर्जुन खुश था और अभी से शादी की तैयारी करने में जुट गया था।
विज्ञापन

 
फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिक की गांठ के नीचे दबने से मौत हो गई थी। परिजनों के बयान दर्ज कर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।     
विज्ञापन

परमिंदर सिंह, एएसआई, जांच अधिकारी, थाना सदर, पानीपत।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें