फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में युवक की हत्या का मामला: आरोपी गिरफ्तार लेकिन परिजनों ने शव लेने से किया इनकार

Mon, 19 Dec 2022 12:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

हत्यारोपी और मृतक की पत्नी के बीच करीब पांच वर्ष से संबंध थे। एक महीने पहले ही रवि को पता चला था कि उसकी पत्नी और पिन्ना का प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसने दोनों को साथ देख लिया था। पुलिस के मुताबिक इसके बाद रवि प्रवीण उर्फ पिन्ना को ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन
पानीपत में युवक की हत्या का मामला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के गांव पट्टी कल्याणा में प्रेमिका के पति की हत्या कर शव को अपने घर में गड्ढा खोदकर दफनाने वाले प्रेमी को समालखा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पानीपत में फोरेंसिक एक्सपर्ट न होने की वजह से शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है, अब शव को खानपुर पीजीआई भेजा गया है। वहीं दूसरी तरफ मृतक के परिजनों ने भी शव लेने से इनकार कर दिया है, परिजनों का कहना है जब तक पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लेती, तब तक वह शव नहीं उठाएंगे। 
विज्ञापन


पट्टी कल्याणा निवासी मृतक के बड़े भाई रजत ने बताया कि उसका भाई रवि (35) इको चलाता था। पिछले रविवार 11 दिसंबर की दोपहर करीब तीन बजे घर पर मां से कहकर गया था कि नई इको गाड़ी देखने करनाल जा रहा है। जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा था। सोमवार को परिवार ने रवि की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गांव पट्टीकल्याणा के सरपंच मुकेश पहलवान के छोटे भाई प्रवीण उर्फ पिन्ना पर भी परिजनों ने शक जाहिर किया था, लेकिन पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब खुद सरपंच ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। शव को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार राहुल राठी, डीएसपी ओमप्रकाश की देखरेख में बाहर निकाला गया।

रवि को शराब पिलाई, फिर मौत के घाट उतारा
थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रवीन ने 11 दिसंबर को रवि को शराब पिलाने और पैसे देने के बहाने बुलाया था। इसके बाद शराब में नशे की गोलियां मिलाकर उसे पिला दी। जैसे ही उसे नशा हुआ तो वजनी हथियार से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। शव को कमरे के अंदर गड्ढा खोदकर दफना दिया। बाद में फर्श को पक्का करा दिया।
विज्ञापन

 
पांच वर्ष से था प्रेम प्रसंग, रवि कर रहा था ब्लैकमेल
हत्यारोपी और मृतक की पत्नी के बीच करीब पांच वर्ष से संबंध थे। एक महीने पहले ही रवि को पता चला था कि उसकी पत्नी और पिन्ना का प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसने दोनों को साथ देख लिया था। पुलिस के मुताबिक इसके बाद रवि प्रवीण उर्फ पिन्ना को ब्लैकमेल करने लगा। सभी को प्रेम प्रसंग की बात बताने की धमकी देते हुए रुपये मांगने लगा। रवि नशे का आदी था और उसे रुपयों की जरूरत रहती थी। हत्या के दिन भी रवि को रुपये देने की बात कहकर ही बुलाया गया था।
 
सरपंच ने भाई से पूछा तो खुला राज
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि रवि के घरवाले रोज सरपंच के पास उसे खोजने के लिए आ रहे थे। सरपंच को अपने भाई और रवि की पत्नी के बीच प्रेम प्रसंग का पता था। उसे शक हुआ और उसने भाई से सख्ती से पूछा तो वह टूट गया और हत्या की बात कबूल कर ली। उसने रवि के शव को दबाने की बात बताई। जिसके बाद सरपंच ने पुलिस को अवगत कराया।
 
हत्या में पत्नी की भी संलिप्ता है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। हत्यारोपी प्रवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पानीपत में फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर न होने की वजह से शव को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर पीजीआई लेकर जाया जाएगा। मामले की निष्पक्ष जांच होगी। परिवार की संतुष्टि के लिए जांच में परिवार के भी दो सदस्यों को शामिल किया जाएगा।- सुनील कुमार, थाना प्रभारी, समालखा
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें