फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफीदों विधायक के पानीपत अंसल कोठी समेत कई जगह छापे

Wed, 26 Apr 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। आयकर विभाग की टीम सफीदों विधायक जसबीर देशवाल की अंसल सुशांत सिटी स्थित कोठी समेत पानीपत के मतलौडा और इसराना स्थित कई प्रतिष्ठानों पर सर्वे करने पहुंची। आयकर विभाग के करीब तीन सौ अधिकारी और कर्मचारी सर्वे करने में लगे रहे।  आयकर विभाग के करीब तीन सौ अधिकारी और कर्मचारी करीब 79 गाड़ियों में मंगलवार को सफीदों विधायक जसबीर देशवाल के पानीपत अंसल स्थित कोठी और इसराना और मतलौडा स्थित उनके प्रतिष्ठानों पर पहुंचे। अधिकारियों ने उनकी अंसल स्थित कोठी को अंदर से बंद कर बारीकी से सामान को चेक किया। वहीं मतलौडा और इसराना स्थित प्रतिष्ठानों पर भी इसी तरह से छापा मारा। आयकर विभाग की पानीपत समेत करनाल, सोनीपत, चंडीगढ़ और गुरुग्राम की टीमें देर रात तक जांच में जुटी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें