फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: पिकअप चालक से 1.85 लाख रुपये की लूट, गाड़ी के आगे बाइक अड़ा हथियार के बल पर की वारदात

Fri, 05 May 2023 09:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, थर्मल/पानीपत (हरियाणा)

सार

डीएसपी प्रदीप कुमार ने पुलिसबल के साथ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी। थाना मतलौडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत के थर्मल क्षेत्र में नारा गांव के पास नकाबपोश चार बदमाश अंडे लेने जा रहे पिकअप चालक के आगे बाइक अड़ा पिस्तौल के बल पर 1.85 लाख रुपये लूट ले गए। बदमाश तीन बाइकों पर सवार थे। एक बाइक पर दो आरोपी गांव नारा में घुस गए। डीएसपी प्रदीप कुमार ने पुलिसबल के साथ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी। थाना मतलौडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


दिल्ली के बवाना की जेजे कॉलोनी के नूर हसन ने पुलिस को बताया कि कॉलोनी निवासी सरफूल इस्लम उर्फ मुन्ना गाड़ी का असल मालिक है। वह दस दिन पहले अपने गांव बंगाल चला गया था। उसको आठ दिन पहले ही ड्राइवर रखा था। वह हेल्पर शाह आलम के साथ सफीदों अंडे लेने जा रहा था।

उनकी गाड़ी दोपहर लगभग दो बजे नारा गोशाला से निकली तो सफीदों की ओर से आ रही एक एंबुलेंस सड़क पर मुड़ रही थी। जिसके कारण उसको अपनी गाड़ी रोकनी बड़ी। इतनी देर में तीन बाइकों पर पीछा कर रहे चार युवक आगे आ गए। उन्होंने अपना मुंह कपड़े से बांध रखा था। उन्होंने उसकी गाड़ी के आगे अपनी बाइक अड़ा दी।
विज्ञापन


एक युवक ने बाइक से उतरते ही गाड़ी की चाबी निकाल ली और खिड़की खोल उसको नीचे उतार लिया। उसके पेट पर पिस्तौल लगा दी और दूसरे गाड़ी की तलाशी लेने लगे। बदमाश गाड़ी में रखा पैसों का बैग, हेल्पर का मोबाइल व गाड़ी की चाबी लेकर दो बदमाश एक बाइक पर नारा गांव की तरफ व दो अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश मतलौडा की तरफ फरार हो गए। 

नारा गांव के अंदर घुसे बदमाश
डीएसपी प्रदीप कुमार, मतलौडा थाना के अतिरिक्त प्रभारी सब इंस्पेक्टर हर नारायण व पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जिसमें बैग छीनकर सफीदों की ओर मोटरसाइकिल पर गए दो बदमाश नारा गांव के अंदर घुसते नजर आए। डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें