फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत के युवक की अमेरिका में मौत: डंकी रूट से यूएस गया... परिवार को दोस्त ने किया कॉल, अंकल सुक्खा नहीं रहा

Tue, 08 Apr 2025 07:36 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

हरियाणा के पानीपत निवासी युवक की अमेरिका में मौत हुई है। मृतक युवक सन्नी के दोस्त ने परिवार को कॉल कर घटना की जानकारी दी। सन्नी उर्फ सुक्खा छह साल पहले डंकी रूट के जरिये यूएस गया था।  
विज्ञापन
ट्रक चलाता था सन्नी उर्फ सुक्खा। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में ट्रक पलटने से पानीपत के 23 वर्षीय सन्नी उर्फ सुक्खा की मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह साढ़े पांच बजे हुआ। दोस्त हेरी ने रविवार शाम साढ़े चार बजे सन्नी के पिता को वाट्सएप कॉल की और कहा कि अंकल सुक्खा नहीं रहा। इस सूचना के बाद परिवार में गमगीन माहौल हो गया।
विज्ञापन


तहसील कैंप के प्रकाश नगर के निर्मल सिंह ने बताया कि उसका टूर एंड ट्रैवल्स का काम है। उनके तीन बच्चे हैं। एक बेटा सन्नी उर्फ सुक्खा था। बड़ी बेटी शादीशुदा है। सन्नी बेटी से छोटा था। वह छह साल पहले डंकी रूट से अमेरिका गया था। इसमें उनका 22 लाख रुपये खर्च हुआ था। वह कैलिफोर्निया में सेकरामेंटो सिटी रह रहा था। वह ट्रक चलाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार शाम साढ़े चार बजे सन्नी के दोस्त हेरी का फोन आया, जिसने हादसे की सूचना दी। हेरी ने बताया कि सन्नी कैलिफोर्निया से ट्रक में सामान लेकर हेरडुन खाली करने जा रहा था। रास्ते में ट्रक सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने अमेरिका में रहने वाले अन्य रिश्तेदारों को सूचना दी। रिश्तेदार मौके पर पहुंचे, जो शव को भारत लाने के प्रयास में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें