फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत की महिला के साथ रोहतक के गांव में दुराचार

Tue, 03 Jan 2017 12:14 AM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत के एक गांव निवासी एक महिला के साथ रोहतक के गांव रुखी में दुराचार करने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला के ही गांव का है। महिला थाना पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जिले के एक गांव निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि आजाद निवासी सनौली कलां को रोहतक के रुखी गांव में 27 दिसंबर को ले गया और वहां पर उसके साथ दुराचार कर दिया। उसने अपने परिवार के लोगों को दुराचार की बात कहने की कही तो उसको जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने उसकी धमकी को नजरअंदाज कर परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की ठानी। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर जीरो नंबर एफआईआर दर्जकर रुखी गांव से संबंधित थाने में भेज दी।

शहर की एक महिला के साथ किया दुराचार
वहीं थाना शहर के अंतर्गत एक कॉलोनी निवासी एक महिला के साथ कॉलोनी के ही एक व्यक्ति ने दुराचार कर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि सुभाष निवासी देसराज कॉलोनी ने उसके साथ 30 दिसंबर को दुराचार  किया और उसको जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पानीपत के एक गांव निवासी एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर रोहतक के रुखी गांव में दुराचार करने की शिकायत दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक अन्य शिकायत में शहर थाना के अंतर्गत एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने कॉलोनी के ही एक व्यक्ति पर दुराचार का आरोप लगाया है। पुलिस ने इसमें भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मीना, प्रभारी, महिला थाना पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें