फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर छुए, फिर बेटे का दोस्त बन ठग ले गया 15 हजार

Sat, 04 Feb 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस के एक सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल से 15 हजार रुपये ठग लिए गए। ठगी करने वाले ने पहले पीड़ित को अपनी बातों में फंसाया, फिर जरूरी काम के नाम पर पैसे उधार मांग लिए। पैसे मिलने के बाद ठग बस में बैठ चला गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वधावा राम कॉलोनी निवासी जगत सिंह हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल थे। वह दो फरवरी दोपहर को जीटी रोड लालबत्ती स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पैसे निकलवाने गए थे। बैंक से 15 हजार रुपये निकालने के बाद जगत सिंह बाहर निकले तो कुछ दूरी पर एक युवक उनके पास आया। जगत सिंह के अनुसार युवक ने उनके चरण स्पर्श किए और खुद को उनके बेटे का दोस्त बताया। युवक ने कहा कि वह शादी का कार्ड देने घर गया था, लेकिन आप नहीं मिले। बातों ही बातों ने युवक ने कहा कि उसे अभी लैपटॉप खरीदना था, लेकिन पैसे नहीं हैं। युवक ने जगत सिंह से पैसे उधार मांगे और कुछ समय बाद घर पहुंचाने की बात कही। जगत सिंह के पूछने पर युवक ने 20 हजार रुपये की आवश्यकता बताई। जगत सिंह ने विश्ववास कर उसे 15 हजार रुपये दे दिए। युवक ने जगत सिंह को जीटी रोड पार करवाया और हरियाणा रोडवेज की बस में बैठकर चला गया। बहुत देर बाद जगत सिंह को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत थाना शहर पुलिस से की।

वधावाराम कालॉनी निवासी सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल जगत सिंह से लालबत्ती के पास एक युवक ने 15 हजार रुपये की ठगी की है। ठगी करने के बाद आरोपी बस में बैठकर चला गया। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई राजेंद्र सिंह, थाना शहर, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें