फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: दुष्कर्म से बचने के लिए पीड़िता से किया निकाह, फिर बोला- तलाक...तलाक... तलाक

Sun, 27 Aug 2023 12:29 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मारपीट और प्रताड़ित करने के साथ ही दूसरी युवती से निकाह करने का आरोप है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में एक युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। फिर जेल जाने के डर से उससे निकाह कर लिया। दुष्कर्म का मुकदमा खत्म होने के बाद आरोपी ने तलाक... तलाक... तलाक कह दूसरा निकाह कर लिया। युवती की ओर से इस आशय की शिकायत के बाद पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


विवाहिता की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि दो साल पहले उसका निकाह किला थाना क्षेत्र के नौशाद से हुआ था। उसके पिता ने हैसियत से बढ़कर दान-दहेज भी दिया था। निकाह के कुछ दिन बाद ही उसका पति उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगा।

आरोप है कि इस दौरान उसका पति अक्सर कहता था कि उसने केवल दुष्कर्म के मुकदमे से बचने के लिए निकाह किया है। यही कारण है कि पति उसे कई-कई दिन तक अकेले छोड़कर चला जाता था। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि उसके पति ने दूसरा निकाह कर लिया है।
विज्ञापन


इस संबंध में जब उसने पति से पूछताछ की तो उसने मारपीट की। इसके बाद उसे किराए के कमरे पर छोड़कर चला गया। उसने धमकी भी दी कि पुलिस में कोई शिकायत की तो वह जान से मार देगा। यही न हीं जब विवाहिता ने पति के दूसरे निकाह के बारे में अपने ससुर से बातचीत की तो उन्होंने भी बेटे का ही साथ दिया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति और उसकी दूसरी पत्नी के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। -विजय, प्रभारी, किला थाना पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें