फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: आयकर विभाग की कार्रवाई; राज ग्रुप के आठ बैंक खातों से लेनदेन पर रोक, रिवेरा में जांच जारी

Mon, 05 Feb 2024 12:14 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

कैशियर से बरामद सोना और करोड़ों की नकदी वीडियोग्राफी के बाद पंचकूला मुख्यालय भेजा गया है। फर्मों की लिस्ट तैयार की जा रही है। इसके बाद सहयोगी फर्माें पर भी दबिश तेज की जाएगी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में आयकर विभाग की राज ग्रुप में चल रही जांच पड़ताल रविवार शाम चार बजे खत्म हो गई। आयकर विभाग की टीमों ने ग्रुप के आठ बैंक खातों से लेनदेन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इससे पहले टीम को राज ग्रुप के महाप्रबंधक, प्रबंधक, लेखाकार व सीए के लैपटॉप से अहम जानकारी मिली है।

विज्ञापन


राज ग्रुप के कैशियर के घर से बरामद हुए सोने और नकदी को पंचकूला मुख्यालय भेज दिया गया है। टीम ने आयकर विभाग के आयुक्त के सामने अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है। अब राज ग्रुप से लेनदेन करने वाली फर्मों की लिस्ट तैयार की जा रही है। इसके बाद सहयोगी फर्माें पर भी दबिश तेज की जाएगी।

वहीं रिवेरा ग्रुप की इकाइयों पर जांच पड़ताल अब भी जारी है। सोमवार को भी आईटीबीपी की सुरक्षा में यहां जांच पड़ताल जारी रहेगी। रिवेरा ग्रुप के किसी भी अधिकारी को पानीपत न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। आयकर विभाग ने दोनों फर्माें के करीब 36 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। आयकर विभाग की टीमें फर्माें की दीवारों की मेटल डिटेक्टर से भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आयकर विभाग की टीम को राज ग्रुप के लेखाकार के आवास से करीब 11 करोड़ की नकदी और चार किलोग्राम सोना बरामद हो चुका है। ये सोना पानी की टंकी में छिपाकर रखा था। इसको बरामद कर आयकर विभाग के मुख्यालय भेजा गया है। आयकर विभाग की टीम को जांच के दौरान कुछ अहम दस्तावेज भी हाथ लगे हैं।

इनमें बिलिंग, कैश के लेनदेन और संपत्तियों के कागजात शामिल हैं। इनमें भी करोड़ों रुपये के लेनदेन की अहम जानकारी हाथ लगी है। संपत्तियों के ये दस्तावेज करोड़ों रुपये के हैं, जो पिछले कुछ सालों में अलग-अलग लोगों के नाम से खरीदी गई थी।

बुधवार से शुरू हुई आयकर विभाग की कार्रवाई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। रिवेरा में कार्रवाई जारी है, जो मंगलवार तक जारी रह सकती है, जिसमें आयकर विभाग चंडीगढ़ और दिल्ली से भी स्पेशल टीम के अफसर नियुक्त किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान फर्मों के अधिकारियों के मोबाइल फोन तक स्विच ऑफ कराए गए हैं। संदेश आवागमन के लिए फैक्स का प्रयोग किया जा रहा है।

मैटल डिटेक्टर मशीन से सोने की तलाश
आयकर विभाग की टीम ने पहले तीन दिन तक एक और दो दिन तक दूसरे घर की तलाशी ली। इसके लिए टीम मैटल डिटेक्टर की मशीनें साथ ली गई थी। जांच एजेंसी मैटल डिटेक्टर मशीन से दीवारों, छत और फर्श तक की जांच पड़ताल कर रही है। इस दौरान आसपास मैटल डिटेक्टर मशीन की बीप की आवाजें तक सुनाई दे रही थी, जहां से ज्यादा बीप की आवाजें आ रही थीं, माना जा रहा था कि वहां सोना इत्यादि हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें