फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की बलि वेदी पर चढ़ी विवाहिता

Tue, 03 Jan 2017 12:18 AM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना शहर के अंतर्गत वधावाराम कॉलोनी में एक विवाहिता दहेज की बलि चढ़ गई। मायका पक्ष के लोगों का आरोप है कि पति ने एक दिन पहले ही उसको फोन कर बुलाया था। मायका पक्ष के लोगों ने पुलिस को बयान देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मायका पक्ष के लोगों के बयानों के आधार पर पति व अन्य ससुरालियों पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना शहर के अंतर्गत रेखा (35) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने मायका पक्ष के लोगों को सूचना दी। रोहतक के रिठाल फौगाट निवासी नरोत्तम ने बताया कि उसकी बहन रेखा की शादी 2003 में वधावाराम कॉलोनी निवासी संजीव के साथ की थी। उन्होंने शादी में अपनी हद से ज्यादा सामान दिया था। बावजूद इसके पति संजीव व उसके माता-पिता उसकी बहन को दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। इन सबके बीच रेखा ने एक लड़का व एक लड़की को जन्म दिया। पति व सास-ससुर दो बच्चे पैदा होने के बाद भी उसकी बहन को प्रताड़ित करते रहे।


उन्होंने आरोप लगाया कि संजीव ने एक दिन पहले ही रेखा को फोन कर घर बुलाया था और आगे से किसी तरह का गिला सिकवा न रखने की कही। उसने आरोप लगाया कि पति संजीव ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर रेखा को जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। संजीव ने उसके भाई राहुल को फोन कर रेखा की तबियत बिगड़ने की बात बताई। वे मौके पर पहुंचे तो उनको रेखा मृत मिली। उन्होंने उसके पति संजीव व सास-ससुर पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। मामले की नजाकत को देखते हुए डीएसपी देशराज व एसएचओ शहर सुरेश कुमार सिविल अस्पताल में पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई करने का भरोसा दिया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्जकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस को वधावाराम कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत की सूचना मिली थी। मायका पक्ष के लोगों ने उसकी दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बयानों के आधार पर पति संजीव व सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें