फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में लगी आग, सवारों ने कूदकर बचाई जान

Fri, 29 Jul 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग
विज्ञापन
जीटी रोड पर बाबरपुर के पास टीडीआई सिटी के सामने चलती कार में अचानक आग लग गई। कार चालक और महिला ने कार से कूदकर जान बचाई। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वीरवार दोपहर को जीटी रोड पर टीडीआई सिटी के सामने चली कार में अचानक आग लग गई। कार चालक पुनीत चौधरी और इंदू वर्मा निवासी गुड़गांव ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि दोनों कार में सवार होकर गुड़गांव से करनाल किसी समारोह में शरीक होने जा रहे थे। कार में आग लगने के बाद दोनों बस में सवार होकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें