फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: राज ग्रुप के आठ और रिवेरा के पांच बैंक खातों से लेनदेन पर रोक

Tue, 06 Feb 2024 12:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

बुधवार से चल रही आयकर विभाग की जांच खत्म हो गई है। चार माह में मुख्यालय को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। फिलहाल दोनों ग्रुपों के किसी भी अधिकारी को जिला नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में आयकर विभाग की राज व रिवेरा ग्रुप में चल रही जांच पड़ताल सोमवार को खत्म हो गई। रिवेरा ग्रुप की तीन इकाइयों में शाम चार बजे तक जांच पड़ताल की गई, जबकि राज ग्रुप की जांच एक दिन पूर्व ही खत्म हो गई थी। इस कार्रवाई में पंजाब, हरियाणा व गाजियाबाद की टीम शामिल थीं।

विज्ञापन


इन टीमों को चार माह में अपनी रिपोर्ट मुख्यालय में जमा करानी है। जांच के बाद टीमों ने ग्रुप के सीए और लेखाकार को उनके लैपटॉप सौंप दिए हैं। फिलहाल टीमों ने राज ग्रुप के आठ और रिवेरा के पांच बैंक खातों से लेनदेन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। साथ ही आयकर विभाग ने रिवेरा व राज ग्रुप के किसी भी अधिकारी को पानीपत न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि आयकर विभाग की टीम को राज ग्रुप के एक लेखाकार व कैशियर के आवास से करीब 11 करोड़ की नकदी और करीब चार किलोग्राम सोना भी मिला है। ये सोना पानी की टंकी में छिपाया गया था। इसको बरामद कर आयकर विभाग के मुख्यालय भेजा गया है। आयकर विभाग की टीम ने जांच के दौरान कुछ अहम दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


इनमें बिलिंग, कैश के लेनदेन और संपत्तियों के कागजात भी शामिल हैं। इनमें भी करोड़ों रुपये के लेनदेन की अहम जानकारी हाथ लगी है। आयकर विभाग ने कार्रवाई के दौरान दोनों फर्माें के करीब 36 लोगों के बयान तक दर्ज किए हैं। सूत्रों के अनुसार, टीम ने राज व रिवेरा ग्रुप से लेनदेन करने वाली फर्मों की लिस्ट तैयार की है। दोनों ग्रुप पर चली कार्रवाई एक हजार पेजों में अंकित की है, जिसकी रिपोर्ट तैयार कर अब मुख्यालय भेजी जाएगी। साथ ही इनकी सहयोगी फर्माें पर भी दबिश देने की तैयारी की जाएगी।

जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
बुधवार से शुरू कार्रवाई सोमवार शाम को खत्म हुई है। बताया जा रहा है कि जिले में ये अब तक की सबसे बड़ी आयकर विभाग की कार्रवाई है। जिसमें आयकर विभाग चंडीगढ़, गाजियाबाद, पंजाब और दिल्ली से भी स्पेशल टीम के अफसर नियुक्त किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें