फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: पेपर सॉल्वर गिरोह का सोनीपत निवासी एक और सदस्य काबू, कैंडिडेट व सॉल्वर उपलब्ध कराता था

Sat, 18 Feb 2023 05:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत

सार

पुलिस रिमांड के दौरान 3 आरोपियों से 1.50 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया पूछताछ में खुलासा हुआ गिरोह के मास्टर माइंड कपिल की तरह ही आरोपी सत्यव्रत भी कैंडिडेट व सॉल्वर उपलब्ध कराता था।
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में पुलिस की सीआईए-2 की टीम ने पेपर सॉल्वर गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सत्यव्रत निवासी बजाना कला सोनीपत के रूप में हुई। सीआईए- 2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया पूछताछ में खुलासा हुआ गिरोह के मास्टर माइंड कपिल की तरह ही आरोपी सत्यव्रत भी कैंडिडेट व सॉल्वर उपलब्ध कराता था। आरोपी सत्यव्रत और कपिल की जान पहचान करीब 3 महीने पहले सत्यव्रत के गांव निवासी एक युवक के माध्यम से हुई थी।

विज्ञापन


जो कि दोनों का दोस्त है। 14 फरवरी को आरोपी सत्यव्रत अन्य कैंडिडेट के साथ अपना पेपर देने के लिए अमृतसर की लैब में गया था, जहां से उसने अपना व अन्य कैंडिडेट का सिस्टम गिरोह के सदस्यों को रिमोट एक्सेस पर था।

गिरोह के सदस्यों से सत्यव्रत के पेपर का कोड नही खुला पाया था, अन्य कैंडिडेट का कोड खोलकर आरोपी समालखा के होटल में बैठकर पेपर सॉल्व कर रहे थे, तभी पुलिस टीम ने आरोपियों को रंगे हाथ काबू कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें