फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू नगर लाखों की नकदी व सोने के आभूषण चोरी

Fri, 18 Mar 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील कैंप क्षेत्र में नहेरू नगर में चोर मकान का ताला तोड़कर लाखों की नकदी व सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। मकान मालिक परिवार सहित रिश्तेदार की शादी में गया हुआ था। शादी समारोह से  लोटे परिवार से वारदात की सूचना तहसील कैंप चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने परिवार जनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू नगर में खाली पड़े मकान में लाखों रुपये की चोरी कर ली गई। मकान  मालिक विनीत कुमार ने बताया कि वह रविवार को अपने रिश्तेदार की शादी में गया हुआ था। वह शादी समारोह से वीरवार सुबह ही लौटा था। उसने घर पहुंचकर देखा तो मकान के मुख्य गेट व कमरों का ताला टूटा हुआ था। कमरें में रखी अलमारी का सामान बिखरा हुआ था।

अलमारी की जांच करने के बाद पता चला कि अलमारी से एक लाख रूपये नकद व पांच तोले सोने के जेवरात चोरी थे। उन्होंने इस बारे में तहसील कैंप चौकी में सूचना दी। वारदात की सूचना पर पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिवार के लोगों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को वीरवार सुबह नेहरू नगर में चोरी की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात स्थल का जायजा लिया। मकान से एक लाख रूपये नकद व पांच तोले सोने के जेवरात चोरी हुए है। उन्होंने परिवार के लोगों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संदीप सिंह, इंचार्ज तहसील कैंप पुलिस चौकी पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें