फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह टूटने से परेशान युवक फंदे पर झूला, मौत

Sun, 07 May 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना शहर के अंतर्गत संत नगर में एक युवक ने अपने कमरे में गार्डर से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर थाना शहर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंच गई। परिजनों ने बताया कि युवक ने चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। छह माह पहले पत्नी से उसका तलाक हो गया। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

संत नगर निवासी अनिल कुमार (32) फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों ने बताया कि वे लोग करीब 25 साल पहले हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से पानीपत में आकर बस गए थे। अनिल तीन भाइयों में सबसे छोटा था और फैक्ट्री में काम करता था। शनिवार को वह फैक्ट्री गया था। रात को घर आया और खाना खाकर ऊपर अपने कमरे में जाकर सो गया। सुबह करीब सात बजे अनिल के पिता गुलजारी लाल कमरे में गए तो देखा कि अनिल फंदे पर लटका हुआ है। उन्होंने इसकी सूचना पड़ोस के लोगों और पुलिस को दी। युवक के खुदकुशी करने की सूचना पर थाना शहर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंच गई। युवक ने अपनी कमीज का फंदा बनाकर गार्डर से फंदा लगाया हुआ था। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।            
छह माह पहले हो गया था तलाक            
अनिल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उससे छोटी एक बहन है। बड़े भाइयों की शादी हो चुकी है। छोटी बहन अभी कुंवारी है। बताया जा रहा है कि अनिल ने करीब चार साल पहले हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की ही एक युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उन्हें एक लड़की हुई। लड़की की कुछ दिनों बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद पति-पत्नी में तनाव रहने लगा। इसी विवाद के चलते करीब छह माह पहले दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के बाद अनिल मानसिक रूप से परेशान रहता था। परिजनों का कहना है कि इसी परेशानी में उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन


संत नगर में एक युवक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि चार साल पहले युवक ने प्रेम विवाह किया था। करीब छह माह पहले पत्नी से तलाक हो गया। प्रेम विवाह के बाद तलाक होने से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। परिजनों के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर जांच शुरू कर दी है।             
विज्ञापन

सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें