फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल ने पीजीआई में तोड़ा दम

Wed, 15 Feb 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टीकल्याणा के पास चार दिन पहले अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल व्यक्ति ने रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। समालखा थाना में तैनात जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि 11 फरवरी रात को पट्टीकल्याणा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसको इलाज के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें