फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में पत्नी की हत्या: पति ने डंडे से हाथ, पैर, मुंह पर किए वार, मारने से पहले बच्चों को स्कूल छोड़ आया था

Wed, 23 Jul 2025 06:38 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मतलौडा (हरियाणा)

सार

पानीपत में पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि क्योंकि उसने पत्नी को हत्या की है। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत के मतलौडा के गांव थिराना में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी पति रोशन लाल को थाना मतलौडा की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। वह सोमवार को बच्चों को स्कूल बस में बैठाकर घर वापस आया तो पत्नी के साथ उसकी कहासुनी हो गई। उसने कमरे में ही पड़े डंडे से उसने पत्नी पर कई वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया।

विज्ञापन


मृतका के पिता निवासी इसराना क्षेत्र के गांव बांध के रहने वाले रणधीर ने मतलौडा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। रणधीर का कहना था कि उसकी बेटी प्रिया की शादी 2017 में थिराना गांव में हुई थी। सोमवार को प्रिया के पति रोशन लाल ने डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने तुरंत ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। 

मंगलवार देर शाम को थाना पुलिस ने आरोपी रोशन लाल को गांव से ही गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कुछ दिन से पत्नी प्रिया के चरित्र पर शक करने लगा था। जिसे लेकर उनके बीच अक्सर कहासुनी होने लगी थी। सोमवार सुबह को भी उनकी कहासुनी हो गई। इसी बीच उसने कमरे में पड़ा डंडा उठाकर पत्नी प्रिया के हमला कर दिया। उसके हाथ, पैर, मुंह व अन्य हिस्सों पर चोट लग गई। जिससे वह बेहोश हो गई थी। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया तो वहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें