फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से फोन कर बुलाया और मार दी गोली

Sun, 14 Aug 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
डेरा अदमखेल जहां स्मार्टफोन से सस्ते दामों पर मिलती हैं बंदूकें - फोटो : Dawn
विज्ञापन
पानीपत/इसराना। कहासुनी और मारपीट के बाद शुक्रवार रात को इसराना में युवक को फोन कर घर से बुलाकर गोली मार दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना पर पहुंची इसराना थाना पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। हालत गंभीर होने के कारण देर रात तक युवक के बयान दर्ज नहीं हो सके थे।
विज्ञापन


इसराना में लड़ाई झगड़े के बाद संदीप नाम के युवक को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि संदीप का कस्बे के ही एक युवक के बीच रात को मारपीट हो गई थी। स्थानीय लोगों ने उस वक्त बीच-बचाव कर दिया और दोनों को घर भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक ने देर रात संदीप को फोन कर घर के बाहर बुलाया। संदीप के घर के बाहर गली में आते ही आरोपी ने उसे गोली मार दी। गोली लगने पर संदीप जमीन पर गिर गया, जबकि आरोपी युवक मौके से भाग निकला। परिजनों ने संदीप को गंभीर हालत में पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। इस मामले में परिजन ज्यादा कुछ बताने से बच रहे हैं।

वर्जन
युवक को गोली लगने की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची थी। पुलिस इस बारे में स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन अब तक वारदात के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस युवक के बयान दर्ज करने के लिए कई बार अस्पताल जा चुकी है,  लेकिन गंभीर हालत के चलते अब तक बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश पाल, प्रभारी थाना इसराना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें