फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat:खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की लापरवाही, 70 हजार परिवारों पर पड़ी भारी, अप्रैल का राशन डिपो तक नहीं पहुंचा

Wed, 03 May 2023 03:01 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत में अप्रैल में में 1.53 लाख लोगों को राशन मिलना था। मई में अलग डाटा के हिसाब से राशन मिलेगा। हर माह राशन कार्ड जुड़ने और कटने की वजह से डाटा बदलता है। इनमें से करीब 82 हजार लोगों को ही राशन मिल पाया है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की लापरवाही के चलते जिले में करीब 70 हजार परिवारों को अब तक अप्रैल महीने का राशन नहीं मिल पाया है। इसराना और मतलौडा में न के बराबर ही राशन पहुंचा है। यहां एक जगह शेष बचे राशन में से 14 प्रतिशत तो दूसरी जगह केवल 17 प्रतिशत राशन का ही वितरण हो पाया है। डिपो एसोसिएशन आगे आई तो विभाग ने अप्रैल माह का राशन वितरित करने का समय बढ़ाकर आठ मई किया है। अगर आठ मई लाभार्थियों को राशन वितरित नहीं किया गया तो यह लैप्स हो जाएगा।

विज्ञापन


अब आठ मई दी अंतिम तारीख फिर होगा लैप्स
अप्रैल में जिले में 1.53 लाख लोगों को राशन मिलना था। मई में अलग डाटा के हिसाब से राशन मिलेगा। हर माह राशन कार्ड जुड़ने और कटने की वजह से डाटा बदलता है। इनमें से करीब 82 हजार लोगों को ही राशन मिल पाया है। 70 हजार से ज्यादा परिवार ऐसे हैं, जिनको राशन नहीं मिल पाया है। विभागीय लापरवाही के चलते राशन वितरण का शेड्यूल ही गड़बड़ा गया है। जो राशन डिपो पर 10 अप्रैल तक पहुंचाना था, वह अब मई में पहुंचाया जा रहा है।

ट्रांसपोर्टर का टेंडर दोबारा किया
विभाग राशन डिपो तक गेहूं खुद भेजता है। इसके लिए ट्रांसपोर्टर को टेंडर दिया गया है। पिछले दिनों एक विवाद सामने आने के बाद ट्रांसपोर्टर से टेंडर खत्म कर दिया था। अब 17 अप्रैल को नया टेंडर किया गया है। इसके बाद जिले में राशन की सप्लाई शुरू की गई है।
विज्ञापन

ये है डाटा

ब्लॉक मार्च में बंटा राशन अप्रैल में बंटा राशन
पानीपत 90.76 प्रतिशत             63.40 प्रतिशत
समालखा 88.85 प्रतिशत             67.88 प्रतिशत
इसराना            88.14 प्रतिशत 11.40 प्रतिशत
मतलौडा             89.44 प्रतिशत 14.21 प्रतिशत
बाबरपुर             95.86 प्रतिशत 17.26 प्रतिशत

समय बढ़ाए सरकार : प्रधान
अप्रैल महीने का राशन डिपो पर जल्द पहुंंचाना चाहिए। इसके बाद राशन वितरित करने के लिए दस दिन का समय दिया जाए। पिछले दो दिन से मशीन भी बंद थी। ये सब मंगलवार शाम को चालू हुई हैं।
कन्हैया कुमार, जिला प्रधान, डिपो एसोसिएशन।

डिपो पर अप्रैल का राशन आठ मई तक बांटा जा सकता है
जिले में अप्रैल माह के 37 हजार क्विंटल में से 15 हजार क्विंटल गेहूं की लिफ्टिंग करा दी गई है। बाकी 12 हजार क्विंटल गेहूं भी जल्द ही भेज दिया जाएगा। डिपो पर अप्रैल का राशन आठ मई तक बांटा जा सकता है। -आदित्य कौशिक, नियंत्रक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें