फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के ही रोहित ने ममेरे भाई से मिल मारी थी कुलदीप को गोली

Thu, 01 Sep 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। नन्हेड़ा गांव निवासी कुलदीप को गांव के एक लड़के व उसी के मामा के लड़के ने गोली मारी थी। जिसमें कई अन्य लोगों को भी साजिश में शामिल होना सामने आया है। कुलदीप का आरोप है कि हमला उसको जान से मारने की नीयत किया था। पुलिस ने घायल के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विदित है कि बुधवार देर शाम को गांव नन्हेड़ा में यमुना बांध पर मोटरसाइकिल पर सवार कुलदीप को बाइक सवार दो युवकों को गोली मार दी थी। हमलावर मौका पाते ही भाग गए। परिजनों ने घायल कुलदीप को पानीपत के निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। जहां पर डॉक्टरों ने कुलदीप की गोली निकाल दी। कुलदीप ने वीरवार को उसके बयान दर्ज किए। उसने आरोप लगाया कि गांव के ही रोहित व उसके  मामा के लड़के ने पुरानी रंजिश पर जानलेवा हमला किया था। वे किसी महिला व पुरानी कहासुनी के चलते रंजिश रखते थे। सनौली थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस ने बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें