फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्र पर जानलेवा हमले का आरोपी कार्तिक रिमांड पर

Sat, 30 Jul 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
पानीपत। कथावाचक आसाराम बापू और नारायण साईं प्रकरण के मुख्य गवाह महेंद्र चावला को घर में घुस कर गोली मारने के आरोपी शूटर कार्तिक को गुजरात पुलिस ने पानीपत कोर्ट पेश किया। आधे घंटे तक चली पेशी के बाद न्यायिक दंडाधिकारी ने आरोपी कार्तिक को सदर थाना पुलिस को चार दिन के रिमांड पर दे दिया। रिमांड के दौरान पुलिस कर्तिक से वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल और बाइक बरामद करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन


गुजरात पुलिस अहमदाबाद जेल से शनिवार को आरोपी कार्तिक निवासी कोलकाता को पानीपत अदालत लेकर पहुंची। जेएमआईसी मुकेश कुमार की कोर्ट में आरोपी कार्तिक की आधे घंटे तक सुनवाई चली। थाना सदर पुलिस ने आरोपी की रिमांड मांगी। कोर्ट ने पुलिस की दलीलों को सुनते हुए आरोपी कार्तिक की चार दिन की रिमांड मंजूर कर ली। थाना सदर पुलिस की दलील रही कि महेंद्र चावला के हमलावर से  वारदात में प्रयुक्त बाइक और पिस्तौल बरामद करनी है।

विदित है कि 11 मई 2015 को कथावाचक आसाराम बापू और नारायाण साईं प्रकरण के मुख्य गवाह सनौली खुर्द निवासी महेंद्र चावला को उन्हीं के घर में गोली मार दी गई थी। हमले में महेंद्र चावला गंभीर रूप से घायल हो गए थे। महेंद्र चावला के बयानों पर थाना सदर पुलिस ने कथावाचक आसाराम बापू और नारायण साईं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। मामले की सुनवाई में नारायण साईं की पानीपत कोर्ट में कई बार पेशी हो चुकी है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन


चार गवाहों को गोली मार चुका है कार्तिक
कथावाचक आसाराम बापू और नारायण साईं प्रकरण के चार गवाहों को गोली मारने का आरोप शूटर कार्तिक पर ही है। दो गवाहों की हमलों में मौत हो चुकी है, जबकि दो गवाह हमले में बच गए हैं। कार्तिक आसाराम बापू का बेहद पुराना अनुयायी है। बताया जा रहा है कि कार्तिक ने आसाराम बापू के आश्रम में रहकर ही शूटिंग सीखी थी। कार्तिक के खिलाफ पश्चिमी बंगाल, यूपी, राजस्थान, गुजरात और पानीपत में कोर्ट केस चल रहे हैं।

महेंद्र चावला को गोली मारने के आरोपी कार्तिक को चार दिन के रिमांड पर ले लिया है। पुलिस कार्तिक की निशानदेही पर पिस्तौल और बाइक बरामद करने की कोशिश की जाएगी। पुलिस आरोपी कार्तिक को लेकर राजस्थान और गुजरात जाएगी।
विज्ञापन

सतीश कुमार, प्रभारी थाना सदर पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें