फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ौस की महिला से थे अवैध संबंध, लकवाग्रस्त पत्नी बाधा बनी तो कर दी हत्या

Sat, 11 Jun 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। कृष्णा नगर निवासी लकवाग्रस्त रेणु गोयल की हत्या परिचित ने ही की है, इस थ्योरी पर काम रही पुलिस ने हत्या की इस वारदात से पर्दा उठा दिया। रेणु की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति बर्तन व्यापारी सुभाष गोयल ने ही की थी। उसके पड़ौस की एक महिला के साथ अवैध संबंध थे और रेणु इसमें बाधा बनी हुई थी। पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए मनघड़ंत कहानी तैयार कर व्यापारी ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने रेणु की हत्या से पर्दा उठाते हुए उसके पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

पहले दबाया गला, फिर चाकू से काटा
थाना मॉडल टाउन पुलिस ने जाटल रोड स्थित कृष्णा नगर निवासी रेणु गोयल की हत्या की वारदात में तीसरे दिन पति सुभाष गोयल को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। उसकी हत्या के पीछे पति के पड़ौस की एक महिला से अवैध संबंध हैं। रेणु के लकवाग्रस्त होने के चलते अवेध संबंध परवान चढ़े तो रेणु को भी इसका पता चल गया। वह उसका विरोध करती थी। इससे परेशान सुभाष कई दिन से अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने का प्लान बना रहा था। आठ जून को उसकी बेटी ज्योती व बेटा यश अपनी मौसी के घर स्कूल का होमवर्क करने चले गए। घर पर कोई नहीं था। सुभाष ने इसी का फायदा उठाकर शाम चार बजे पहले रेणु का गला दबाया। वह बैड से नीचे गिर गई तो सुभाष ने रसोई से चाकू लाकर उसकी गर्दन को रेत दिया। बाद में वह दुकान के दरवाजे बंद कर बरसत रोड स्थित फैक्टरी में सिलेंडर देने के लिए चला गया। सुभाष ने फैक्टरी जाते हुए हुए मनघडंत कहानी बनाई थी। पुलिस उससे वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन

---
पुलिस को ऐसे हुआ सुभाष गोयल पर शक
-रेणू गोयल के मकान में जाने व आने का रास्ता एक ही था। मकान में किसी दूसरी तरफ से हत्यारोपी नहीं घुस सकता था। पुलिस को शक था कि कोई परिचित ही घर में आया है।
-दुकान व मकान का कोई सामान नहीं बिखरा हुआ था।
-पुलिस पूछताछ में सुभाष गोयल ने बताया कि वह साढ़े चार बजे घर से सिलेंडर देने के लिए बरसत रोड पर गया था। छह बजे वारदात का खुलासा हुआ था। पुलिस जांच में पता चला कि रेणु की हत्या करीबन साढ़े तीन घंटे पहले यानि चार बजे के आसपास हुई है।
-रेणु की मौत के बाद सुभाष गोयल के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी।
-रेणु की मौत से सुभाष बौखलाया हुआ था।
-पुलिस को सुभाष की बॉडी लैंग्वेज से भी उस पर शक हुआ।
-पुलिस ने सख्ती से उससे पूछताछ की तो सुभाष ने गुनाह कबूल कर लिया।

लकवाग्रस्त पत्नी से नफरत करने लगा था सुभाष
मृतका रेणु गोयल पांच माह से लकवाग्रस्त थी। रेणु का दिल्ली के निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था। फिलहाल उसकी तबीयत में काफी सुधार था। सुभाष अपनी पत्नी के लकवाग्रस्त होने से उससे नफरत करने लगा था। वह रेणु से अकसर बात करना भी पसंद नहीं करता था और ताने मारता था।
विज्ञापन


वर्जन
पुलिस ने आरोपी पति सुभाष गोयल को गिरफ्तार कर लिया है। उसने ही अपनी पत्नी रेणु गोयल की हत्या की थी। पुलिस पूछताछ में सुभाष ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।
आत्माराम लांबा, डीएसपी मॉडल टाउन पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें