जीटी रोड सिवाह स्थित पीर दरगाह में परिवार के साथ नमाज अदा करने आए पांच वर्षीय एक बच्चे की कैंटर से कुचलने से मौत हो गई। कैंटर चालक मौके से भाग गया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
शुक्रवार दोपहर को गांव सिवाह में जीटी रोड स्थित पीर दरगाह पर अपने पिता मोहम्मद इसरार के साथ नमाज अदा करने आए शाबिर अली (05) को कैंटर ने कुचल दिया।
बताया जा रहा है कि मोहम्मद इसरार पीर में नमाज अदा कर रहा था। इस दौरान शाबिर अली दरगाह से बाहर आ गया। रोड पार करते समय कैंटर की चपेट में आने से शाबिर अली की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।