फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पानीपत में नशीला पदार्थ सुंघाकर पुत्रवधु से दुष्कर्म का आरोप, ससुर पर केस दर्ज

Sat, 04 Jul 2026 12:15 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद उसे घर में बंधक बनाकर रखा गया। उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया और बाहर किसी से संपर्क नहीं करने दिया गया। उस पर मामले को दबाने का दबाव बनाया जाता रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली विवाहिता ने अपने ससुर पर नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब 15 दिन पहले वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसके ससुर ने उसे कथित तौर पर नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोप है कि बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। होश आने पर उसे घटना का पता चला।

महिला का कहना है कि जब उसने इस बारे में अपने पति, सास और ननद को बताया तो उन्होंने उसका साथ देने के बजाय उसे ही धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि शिकायत करने पर उसे डराया-धमकाया गया।
विज्ञापन


पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद उसे घर में बंधक बनाकर रखा गया। उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया और बाहर किसी से संपर्क नहीं करने दिया गया। उस पर मामले को दबाने का दबाव बनाया जाता रहा।

किसी तरह मौका मिलने पर महिला ने अपने मायके पक्ष को सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। परिजनों के साथ थाने पहुंचकर महिला ने शिकायत दर्ज कराई।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमिंद्र का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें